Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Monday, 2 July 2018

5 लाख किसानों को मिलेगा रुपे क्रेडिट कार्ड 
जिले के करीब 5 लाख किसानों को अब रुपे किसान क्रेडिट कार्ड मिलेगा। किसानों को अपनी फसलों की समय से बुवाई के लिए खाद ,बीज, सिंचाई आदि के खर्च के लिए अपना पैसा ATM बूथ से निकाल सकेंगे। खेती किसानों के लिए समय आप किसानों को पैसे के लिए बेवजह बैंकों में लाइन लगाकर धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। किसानों को रुपे किसान क्रेडिट कार्ड बन जाने से बेवजह भाग दौड़ का समय बचेगा। किसानों को खेती के लिए लगने वाली लागत समय से मिलने से उसके फसलों का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रदेश की कृषि उत्पादन आयुक्त की ओर से इसके लिए सभी जिला अधिकारी व जिला कृषि अधिकारी और लीड बैंक मैनेजर को तय समय में पारदर्शिता के साथ किसानों को रुपे कार्ड मुहैया कराने का फरमान भेजा गया है। कृषि विभाग ने इसको लेकर कार्यक्रम बना लिया है। शासन स्तर से कृषि विभाग व सभी बैंकों को किसान रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए किसानों से आवेदन का प्रोफार्मा भेजा जा चुका है। इस व्यवस्था से जिले के करीब 5 लाख किसानों को सीधा फायदा होगा। 
क्या है रूपे किसान क्रेडिट कार्ड की खासियत 
रुपे किसान क्रेडिट कार्ड किसान क्रेडिट कार्ड की तरह काम करने वाले कार्ड का नाम है। इसमें अब बैंक में ही जाकर बाउचर भरकर पैसा निकालने की मजबूरी नहीं होगी। रुपे किसान क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किसान ATM कार्ड की तरह ही करेंगे। अपने खेती किसानों के काम के लिए किसान जब चाहे आसानी से किसी भी ATM बूथों से पैसा निकाल सकेंगे। इसके लिए किसानों को रुपे कार्ड एक्टिवेट कर देने के साथ उन्हें गोपनीय पिन नंबर भी दिया जाएगा। 
कैंप लगाकर होगा वितरण 
रुपे किसान क्रेडिट कार्ड के लिए गांव-गांव में 7 जुलाई तक कार्ड वितरण का कैंप लगेगा। कैंप में ही रुपे केसीसी को तुरंत एक्टिवेट कर किसानों को हाथों-हाथ प्रदान कर दिया जाएगा। जो किसान किसी तरह से आवेदन से छूट जाएंगे वे कैंप में ही फॉर्म भर देंगे। राजस्व विभाग  उनके खतौनी आदि प्रपत्र निशुल्क मुहैया करायेगा। बैंकर्स मौके पर ही कार्ड बनाकर किसानों को प्रदान करेंगे। कैंपो में कार्ड का वितरण जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। 

0 comment:

Post a Comment