Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Sunday, 17 June 2018

बोलते जाएंगे तो लिखता जाएगा 
वॉइस टाइपिंग के लिए कई तरह के ऐप मौजूद हैं, जिनसे आप खुद के या किसी और के द्वारा बोले गए शब्दों को लिख सकते हैं। 
यदि आप किसी महत्वपूर्ण बैठक या व्याख्यान में है, तो वक्ता द्वारा बोले गए शब्दों को लिख पाना मुश्किल हो सकता है। यही वजह है, जहां डिक्टाफोन और वॉइस रिकॉर्डिंग ऐप काम में आते हैं। दुर्भाग्य से, जब आपको यह जानकारी पेपर पर स्थांतरित करने की आवश्यकता होती है, तो रिकॉर्डिंग को पेपर पर हाथ से लिखना ना केवल एक लंबा, बल्कि एक नीरस काम लगता है। शब्दों को गलत सुनने से गलत लिखने की संभावना बढ़ जाती है। 
स्पीच रिकग्निशन सॉफ्टवेयर या ऐप्स ऐसी परेशानियों को आसानी से हल कर सकते हैं। इंटरनेट पर कई बेहतरीन स्पीच रिकग्निशन मौजूद है। 
एवरनोट 
एवरनोट ऐप से आप कुछ भी याद रखने के लिए रिमाइंडर नोट बना सकते हैं। क्योंकि नोट्स बनाने के लिए इसमें भरपूर आजादी मिलती है, आप इसमें टेक्स्ट के आसपास डॉक्यूमेंट, वेबपेज, इमेज और ऑडियो नोट्स भी बना सकते हैं, और उन्हें आसानी से सजा भी कर सकते हैं। एवरनोट ना केवल पारंपरिक नोट्स लेने और व्यवस्थित बनाने के लिए शानदार ऐप है। वॉइस नोट्स बनाने के लिए आप अपने डिवाइस पर आवाज से टेक्स्ट कार्य क्षमता का उपयोग करके, यह ऐप आपको सीधे नोट्स निर्देशित करने की अनुमति देता है। यद्यपि आप इस पर अपनी आवाज के साथ नोट्स बनाने में सक्षम है, फिर भी इसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग को टेक्स्ट में बदलने का विकल्प नहीं है। 
इसमें आप रिकॉर्डिंग के अंदर विशिष्ट शब्दों या व्याख्यान को को आसानी से नहीं खोज सकते हैं। यदि आपको कोई लेख पसंद आता है, और आप उसे अपने पास सुरक्षित रखना चाहते हैं, चाहे वह वेबपेज स्क्रीनशॉट हो, PDF हो या किसी रूप में हो, तो एवरनोट बेव क्लिपर क्रोम एक्सटेंशन इस काम को बहुत आसानी से कर सकता है। यह आपको पेज को सेव करने के कई सारे टूल्स उपलब्ध कराता है। अगर आप केवल सेलेक्ट किए हुए हिस्से को सेव करना चाहते हैं, तो यह सुविधा भी इसमें मौजूद है। यदि आप पूरे पेज को सेव करना चाहते हैं, तो आप पूरा पेज भी कर सकते हैं। एवरनोट क्रोम एक्सटेंशन को आप क्रोम वेब स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। 
जस्ट प्रेस रिकॉर्ड 
यदि आप एक बेहतरीन श्रुतलेख ऐप चाहते हैं, तो Google प्ले स्टोर पर मौजूद जस्ट प्रेस रिकॉर्ड ऐप को डाउनलोड करें। यह एक मोबाइल ऑडियो रिकॉर्डर है, जो एकल टेप रिकॉर्डिंग, ट्रांसक्रिप्शन ओ आइ-क्लाउड डिवाइसेस में सिंकिंग जैसी सुविधाओं से लैस आता है। इस एप के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि इस कि ट्रांसक्रिप्शन सेवा काफी बेहतरीन है। एक बार जब आप इससे किसी फाइल को ट्रांसस्क्रिप्ट कर लेते हैं, तो आप उसे ऐप के भीतर से संपादित कर सकते हैं। यदि आप विदेश में या किसी अंतरराष्ट्रीय समूह के साथ काम कर रहे हैं, तो इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि यह 30 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है। इसमें विराम चिन्ह के लिए भी कमांड की व्यवस्था है। 
स्पीच नोट्स 
स्पीच नोट्स आवाज को शब्दो में बदलने वाला एक अच्छा ऐप है। इसमें लंबे-लंबे भाषण के लेख आसानी से तैयार किए जा सकते हैं। यह Google Voice इग्निशन इंजन के द्वारा संचालित है, और लगभग हर शब्द या वाक्यांश की पहचान कर सकता है। जब आप एक नोट रिकॉर्ड कर रहे होते हैं, तो आप वॉइस कमांड या बिल्ट इन विराम चिन्ह की कीबोर्ड के माध्यम से विराम चिन्हों को निर्देशित कर सकते हैं। आप एक साथ नोट्स टाइपिंग और निर्देश भी कर सकते हैं। 
चीजों को और भी आसान बनाने के लिए आप अंतर्निहित कीबोर्ड पर कस्टम कुंजी के सेट का उपयोग कर नाम, हस्ताक्षर, बधाई और अन्य अक्सर उपयोग किए गए शब्द संदेशों को जल्दी से जोड़ सकते हैं। इसके प्रयोग के लिए इस पर लॉग इन या रजिस्टर करने की आवश्यकता नहीं होती है, और इसका ऐप Google Play Store से एकदम मुफ्त में डाउनलोड किया जा सकता है। 
ट्रांसक्राइव 
वीडियो और वॉइस मेमो को शब्दो में बदलने के लिए इसका प्रयोग किया जाता है। ट्रांसक्राइव एक लोकप्रिय श्रुतलेख ऐप है, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट द्वारा संचालित है। यह ऐप आपको उच्च गुणवत्ता वाले और पठनीय प्रतिलेखन करने की इजाजत देता है। यह ऐप दुनिया भर में बोली जाने वाली 80 से अधिक भाषाओं का समर्थन करता है। यह ऐप स्वचालित रूप भी वीडियो या वॉइस ज्ञापन को शब्दो में बदल सकता है। एक बार जब आप फाइल को शब्दो में लिख लेते है, तो  आप इसे वर्ड प्रोसेसिंग ऐप में सम्पादित कर सकते है।

स्पीच रिकग्निशन ऐप वॉइस टाइपिंग और भाषा की पहचान  के साथ आते है। ये ऐप ऑडियो फाइल्स को टेक्स्ट फाइल्स में बदल देते है। वॉइस टाइपिंग में आपको की-बोर्ड से कुछ भी लिखने की आवश्यकता नहीं होती है। वॉइस टाइपिंग को आप कई अलग-अलग भाषाओं में भी कर सकते है। वॉइस टाइपिंग करने के लिए सबसे पहले आपके कंप्यूटर या स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए। आजकल वॉइस से नोट-मेकिंग के लिए एवरनोट, जस्ट प्रेस रिकॉर्ड, स्पीच नोट्स, ट्रांसक्राइव जैसे ऐप उपयोग किये जा रहे है। इनको ऑन करने के बाद जो भी बोला जाएगा, ऐप तत्काल ही उसे आवाज से शब्दो में बदल देगा। 
शशांक शेखर
टेक एक्सपर्ट         

0 comment:

Post a Comment