स्फुर्ति के लिए जरुरी है नाश्ता
रत के खाने के बाद हम लम्बे समय तक कुछ नहीं खाते, ऐसे में सुबह का नाश्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना जरुरी होता है।
जिस तरह किसी बंद या नई मशीन को शुरू करने के लिए उसमे ईंधन डालना होता है, उसी तरह रातभर सोने के बाद सुबह की शुरुआत में खाया जाने वाला नाश्ता इंसान के लिए बेहद जरुरी होता है। अमूमन सुबह की भागदौड़ के कारण लोग नाश्ता छोड़ देते है, जो स्वस्थ के लिए हानिकारक होता है। पूरा दिन काम करने के लिए आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा के लिए नाश्ते से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है।
दरअसल, रात के खाने के हम लम्बे समय तक कुछ नहीं खाते, ऐसे में सुबह का नाश्ता पौष्टिक तत्वों से भरपूर होना जरुरी होता है।
आप रात भर किये अपने व्रत को नाश्ता करके तोड़ते है। शरीर के लिए आवश्यक ऊर्जा और पोषण का 25 प्रतिशत भाग केवल नाश्ते से मिलता है। यह आपके शरीर में ऊर्जा और पोषण के लेबल को बढ़ा देता है। वैज्ञानिक दृश्टिकोण से देखे तो खली पेट रहने से पेट मे जो पाचन रस उत्पन्न होते है, उनसे एसिड बनने लगता है। एसिड से हमारी आंतो को तो नुकसान पहुँचता ही है, साथ ही हम कमजोर भी होने लगते है। विभिन्न कार्य को करने के लिए मस्तिक और स्नायुतंत्र को इस ईंधन की आवश्यकता होती है। अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं लेते है तो इसका असर मेटाबेलिजम पर भी पड़ता है। अगर पौस्टिक नाश्ता उचित मात्रा में न लिया जाए तो शरीर कमजोर हो जाता है व दिनभर काम करना मुशिकल हो जाता है। दिन का भोजन कम मात्रा में हो या थोड़ी देर से भी हो चल सकता है, लेकिन सुबह का नाश्ता अच्छी मात्रा में, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक होना बहुत जरूरी है।
शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति को बनाये रखने के लिए ताजा और पौष्टिक तत्वों से युक्त नाश्ता करना चाहिए।
कार्बोहाइड्रेड युक्त नाश्ता सबसे बेहतर होता है। यह आहार ग्लूकोज को धीरे धीरे रक्त प्रवाह में जाने देता है, जिससे आप लंबे समय तक चुस्त बने रहते है। ब्रेकफास्ट न करने से शरीर में कैलोरीज का जमाव होता रहता है। जिससे मोटापे की समस्या होती है।
नाश्ता करने के फायदे
सुबह आपको भूख लगे या नहीं, नाश्ता नहीं छोड़ना चाहिए। सुबह स्वस्थ नाश्ता करके आप पुरे दिन चुस्त रहते है।
नाश्ता आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है और आप लम्बे समय टक जीते है।
नाश्ता करने से आप पुरे दिन उलटे सीधे चीजें खाने से बच जाते है।
शरीर को ऊर्जा देने और अधिक फिट रहने के लिए नाश्ता आवश्यक है।
यह आपके स्मृति को बढ़ाने में मदद करता है।
नाश्ता नहीं करने के नुकसान
ब्लड शुगर लेवल पर असर पड़ता है, गुस्सा आने लगता है। सोचने समझने की शक्ति पर भी असर पड़ता है।
रक्त में ग्लूकोज को कमी हो जाती है, जिसे हाइपो ग्लाइसीमिया कहते है। इसके कारण धुंधला दिखना, घबराना, चिड़चिड़ाहट, कमजोरी, सिरदर्द, कपंकपी, थरथराहट, चक्कर आना, पसीने छूटना, त्वचा में छुनछुनाहट आदि हो सकते है।
जब भी भूख लगती है तो पेट में एसिड बनता है। नाश्ता नहीं करने पर यह एसिड पेट की दिवार पर भोजन नली को नुकसान पहुंचाते है।
इन्सुलिन रेजिस्टेंस, टाइप 2 डाइबिटीज तथा मोटापा बढ़ने का खतरा होता है। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ने तथा हृदय रोग होने की आशंका भी बढ़ जाती है।
कॉर्टिसॉल का स्तर बढ़ता चला जाता है, इससे इन्सुलिन प्रतिरोध पैदा होता है।

0 comment:
Post a Comment