ऐसे कैसे रेस में बने रहेंगे सलमान?
रेस 3 देखने के बाद कोई आपसे पूछे कि सलमान खान का रोल क्या है? तो जवाब देना आसान नहीं होगा। यहां सलमान वैसे नहीं है, जैसा फैन्स उन्हें पसंद करते है। वह दर्शको से कनेक्ट नहीं होते। उनका ध्यान बॉबी, जैकलीन, साकिब, डेजी और फ्रेडी करियर सवारने में ज्यादा है। दुर्भाग्य से इनमे प्रभावित नहीं करता। सलमान की नेकदिली की तारीफ हो सकती है, लेकिन उनका कमिटमेंट दर्शकों के प्रति होना चाहिए, वे उन्हें देखने आते है। रेस-3 के शुरू में सिकंदर सिंह उर्फ़ सलमान चीन में है, जहां उन्हें एक होटल में युवती जेसिका ( जैकलीन फर्नांडीस ) से प्यार हो जाता है। एकाध गाने से बात आगे बढ़ती है और वन नाईट स्टैंड के बाद जेसिका गायब हो जाती है। सिकंदर अब अपने सौतेले पिता शमशेर सिंह ( अनिल कपूर ) और सौतेले जुड़वाँ भाई बहन ( साकिब सलीम- डेजी शाह ) तथा मैनेजरनुमा दोस्त यश ( बॉबी देओल ) के साथ है। भारत से भागा हथियारों का सफ्लायर/ तस्कर शमशेर अल-शिफा द्वीप पर विशाल मेंशन में बच्चो समेत रहता है। उसके जुड़वाँ बच्चे सौतेले भाई सिकंदर के खिलाफ षणयंत्र रच रहे है। मामला अरबों-खरबों की प्रॉपर्टी है। धीरे-धीरे बेहद फ़िल्मी राज खुलते है।
आप सलमान के लिए फिल्म देखना चाहते है, ठंडे दिमाग से सोचिये। वह परदे पर दिखते भले है, लेकिन कहानी के केंद्र में कहने भर को है। कहानी में कभी भी कुछ भी हो जाता है।
निर्देशक ने फिल्म को बेसिर पैर की मार-धाड़, गोलबारी, कारों तथा मोटर बाइक की रेस और उनके धमाकों से उड जाने है। फिल्म दर्शको को नहीं बांध पाती। यहां भाई-बहन के संबंधो में भावना नहीं है। दोस्त में गर्माहट गायब है। अनिल कपूर न पिता दिखते है और न हथियारों की सप्लाई करने वाले खतरनाक इंसान।
निर्देशक : रेमो डिसूजा
सितारे : सलमान खान, जैकलीन, डेजी शाह, अनिल कपूर

0 comment:
Post a Comment