Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Monday, 25 June 2018

मां के कहने पर फुटबॉल के लिए स्कूल छोड़ा 
क्रिस्टियानो रोनाल्डो 
विश्व कप में खेलना हर फुटबॉलर का सपना होता है .लेकिन 15 वर्ष की उम्र में जब मेरे दिल का ऑपरेशन करना पड़ा था, तो मुझे कई दिनों तक मैदान से बाहर रहना पड़ा और यह आशंकाएं तक जताई गई कि कभी मैं फुटबॉल खेल सकूंगा या नहीं। 
मेरी पारिवारिक पृष्ठभूमि बहुत साधारण रही है। मेरी मां कुक थी और पिता नगर पालिका में माली होने के साथ ही फुटबॉल टीम के साथ पार्ट टाइम किट मैन भी थे। मुझसे बड़ा मेरा एक भाई है और मेरी दो बहने भी है। मेरा जन्म 5 फरवरी 1985 को पुर्तगाल के साओ पेड्रो, फनचल में हुआ था। मेरे पिता रोनाल्ड रीगन के अभिनय के दीवाने थे, सो मेरा नाम उन्होंने क्रिस्टियानो रोनाल्डो संतोष डोस सांतोस एवेरीरो रख दिया। मजेदार बात यह है कि इसका रीगन के  अमेरिका का राष्ट्रपति होने से कोई संबंध नहीं था। पिता के किट मैन में होने के कारण बचपन से मेरा रुझान फुटबॉल की ओर हो गया था। 
बारह वर्ष में मिला पहला मौका 
1997 में मुझे लिस्बन स्थित स्पोटिंग क्लब पुर्तगाल में, जिसे स्पोर्टिंग सीपी के नाम से जाना जाता है, ट्रायल देने का मौका मिला। 3 दिन के ट्रायल के बाद मुझे इस प्रतिष्ठित क्लब ने डेढ़ हज़ार पाउंड में साइन कर लिया। उस समय मेरी उम्र 12 वर्ष थी और मैं स्कूल में ही पढ़ रहा था। 14 वर्ष की उम्र में मुझे एहसास हुआ कि मैं पेशेवर खिलाड़ी की तरह खेल सकता हूं और मैं मेरी मां की बात से सहमत था कि मुझे अपना ध्यान पूरी तरह से फुटबॉल पर केंद्रित करने के लिए स्कूल छोड़ देना चाहिए। 
सात नंबर की जर्सी 
16 वर्ष की उम्र में मेरी ड्रिब्लिंग से प्रभावित होकर स्पोर्टिंग क्लब के मैनेजर ने मुझे युवाओं की टीम में शामिल कर लिया। इसके बाद मैं एक ही सत्र में अंडर-16, अंडर-17 और अंडर-18 खेलने वाला पहला खिलाड़ी बन गया। इसके बाद 2003-04 के सत्र से पहले मैं मेनचेस्टर यूनाइटेड से जुड़ गया और यह करार था 1.2 करोड़ पाउंड का। उस वक्त मैं इंग्लिश फुटबॉल का सबसे महंगा किशोर खिलाड़ी था। मैनचेस्टर की ओर से खेलने के लिए मैंने 28 नंबर की जर्सी मांगी थी। लेकिन इंग्लैंड के महान फुटबॉलर फग्यूर्सन ने कहा कि मुझे 7 नंबर की जर्सी पहनकर खेलना चाहिए। यह मेरे लिए बड़ी बात थी, क्योंकि जॉर्ज बेस्ट, ब्रॉयन रॉबसन, एरिक कैंटोना और डेविड बेहकम जैसे खिलाड़ी भी सात नंबर की जर्सी पहनते थे। मैनचेस्टर के बाद 2009 में जब मैं स्पेन के दिग्गज क्लब रियल मैड्रिड से जुड़ा तो लगा मानो मेरी मंजिल मुझे मिल गई। पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के अलावा में रियल मैड्रिड की ओर से खेलता हूं। 
भूख के खिलाफ लड़ाई 
जनवरी, 2013 में मुझे सेव द चिल्ड्रेन के नए ग्लोबल एम्बेसडर के रूप में नामांकित किया गया था। इस नाते मैंने भूख के खिलाफ लड़ाई में साथ देने का संकल्प लिया था। इसके अलावा में पर्यावरण संरक्षण के अभियान से भी जुड़ा हुआ हूं।  नवंबर, 2014 में फीफा ने खतरनाक बीमारी इबोला के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए 11 अंगेस्ट इबोला नामक जो अभियान चलाया गया था, उसमें शीर्ष फुटबॉलर के साथ मैं भी शामिल था। 
दुनिया के शीर्ष फुटबॉल खिलाड़ी, पुर्तगाल की टीम के कप्तान और रूस में चल रहे विश्व कप में सर्वाधिक चार गोल करने वाले रोनाल्डो के विभिन्न साक्षात्कारों पर आधारित। 

हेलो दोस्तों मैं अंकित सोनी आपका Hindi News Pro में स्वागत करता हूँ। आज मैं आपको क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जीवन परिचय के बारे में बताऊंगा तो आप लोग इस पोस्ट तो अंत तक पढ़ते रहिये। 

0 comment:

Post a Comment