बुजुर्गों के लिए 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा अलग अस्पताल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स और सफदरजंग में 1800 करोड़ रुपए की लागत की 5 परियोजनाएं शुरू की है। एम्स में शुक्रवार को उन्होंने देश के पहले बुजुर्ग अस्पताल की परियोजना का रिमोट के जरिए उद्घाटन किया। 200 बिस्तर वाला नेशनल सेंटर फॉर एजिंग 2020 तक बनकर तैयार हो जाएगा। यहां बुजुर्गों को हर तरह की चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
330 करोड़ से बन रहे अस्पताल में वृद्धजन अनुसंधान केंद्र व 20 आईसीयू होंगे। प्रधानमंत्री ने एम्स व सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों को सरकार की 4 साल की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि घुटना प्रत्यारोपण और स्टेंट की कीमत नियंत्रण से मरीजों को 1 साल में ₹5000 करोड़ रूपये का फायदा हुआ। 4 वर्ष में, 200 जेनेरिक दवाओं के स्टोर खोलने से करीब ₹10000 करोड़ रुपये बचाने में कामयाबी मिली।
मोदी ने स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री डायलिसिस कार्यक्रम, जननी सुरक्षा, यूजी-पीजी सीटों में 25000 की वृद्धि, 13 नए एम्स को मंजूरी, 54 जिलों अस्पतालों में सुपर स्पेशियलिटी और 24 नए मेडिकल कॉलेज खोलने की योजनाओं के बारे में भी बताया।
दिसंबर तक तैयार होगा नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि नवंबर-दिसंबर 2018 तक देश को पहला नेशनल कैंसर इंस्टिट्यूट मिल जाएगा। झज्जर में बने इस इंस्टीट्यूट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। एम्स में बन रहे 8 मंजिल वाले ओडीपी ब्लॉक की हर मंजिल पर 1000 मरीजों के बैठने की व्यवस्था होगी।
ये पांच प्रोजेक्ट हुए शुरू
एम्स व सफदरजंग के बीच करीब 1 किलोमीटर लंबी टनल, सफदरजंग के इस इमरजेंसी और सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, एम्स ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए धर्मशाला और नेशनल सेंटर फॉर एजिंग। सफदरजंग के दोनों ब्लॉक पर सरकार ने करीब 1431 करोड़ करोड़ रुपए खर्च किए। ट्रामा सेंटर में मरीजों के लिए 300 बिस्तर वाली धर्मशाला भी बनाई गयी है।

0 comment:
Post a Comment