हेलो दोस्तों मैं अंकित सोनी, स्वागत करता हूँ आपका India Helpz पर। क्या आप भी लैपटॉप खरीदने जा रहे है, अगर हां तो आपके मन में बहुत से सवाल होंगे कि हमें कौन सा लैपटॉप लेना चाहिये। i-3, i-5,i-7 generation या कितनी GB की RAM लेनी चाहिये- 2 GB, 4 GB, 8 GB या आपको कौन सा OS ( Operating System ) लेना चाहिए , माइक्रोसॉफ्ट का Windows या DOS।
हेलो दोस्तों मैं अंकित सोनी Hindi News Pro का admin, मैं इस वेबसाइट पर आर्टिकल्स राइटर हूँ आप मुझे मेरी वेबसाइट या मेरे सोशल मीडिया पर कंटेंट कर सकते है।
अगर आप लोग दोस्तों पहली बार मार्केट में लैपटॉप लेने जा रहे है तो आपको सैल्समैन के इन सब सवालों के जवाब देना होगा। लेकिन जब आप पहली बार लैपटॉप लेने जा रहे होते है तो क्या आपको लैपटॉप की नॉलेज होती है। अगर आप ऐसे सवालों से बचना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहिये।
तो दोस्तों सबसे पहले सवाल आप अपने आप से पूछे कि आपको लैपटॉप की जरुरत क्यों है ये तो नहीं कि आपके किसी दोस्त के पास है और मेरे पास नहीं है , या फिर मेरे रिश्तेदार के पास है मेरे पास नहीं है। या आप दुनिया को दिखाना को नहीं चाहते है की मेरे पास भी लैपटॉप है। या आपको कुछ काम है इसीलिए आप लैपटॉप लेना चाहते है। तो दोस्तों यह आप डिसीज़न कर ले कि आपको लैपटॉप किसलिए लेना है।
फिर आप के मन में सवाल आता है कि हमें क्या लेना चाहिए Laptop या Desktop
Laptop :- लैपटॉप को आप आसानी से कही भी carry कर के ले जा सकते है। आप इसे आसानी से यूज़ कर सकते है। लैपटॉप का वजन कम होता है। आपकी लैपटॉप की warranty 2-3 साल हो सकती है, लेकिन लैपटॉप की battery की सिर्फ एक साल ही होती है। Laptop की बैटरी सबसे जरूरी feature है, क्योकि बैटरी से ही सब कुछ चलेगा। बहुत से लैपटॉप जितना कहते है उससे काफी कम बैकअप ही देती है।
Desktop :- डेस्कटॉप को आप लैपटॉप कही भी ले नहीं जा सकते है। आपको उसको एक स्थान पर रखकर उसे करना होता है। डेस्कटॉप, लैपटॉप की अपेक्षा बहुत ज्यादा टिकाऊ होता है। इसमें बैटरी का ऑप्शन नहीं होता है, इसे आपको लाइट ( बिजली ) से चलाना होगा। डेस्कटॉप आपको लैपटॉप की अपेक्षा में same फीचर्स में कम दाम में आपको उपलब्ध हो जायेगा।
तो दोस्तों यदि आपने decide कर लिया है कि मुझे लैपटॉप लेना है तो दोस्तों अब बात आती है प्रोसेसर की। कौन का प्रोसेसर लेना चाहिये मार्केट में आपको बहुत से प्रोसेसर मिल जायेगें। Intel और AMD मार्केट में प्रोसेसर की दो कम्पनियाँ है, लेकिन जब आप लोगो से पूछोगे तो आपको लोग कहेंगे कि अगर आप 20,000 से कम दाम में लैपटॉप खरीद रहे है तो AMD का प्रोसेसर ले सकते हो, क्योंकि AMD का प्रोसेसर कम दामों में अच्छी प्रोसेसर मिल जाएगी।
लेकिन यदि आप 20,000 से ऊपर के लैपटॉप खरीदने जा रहे है तो मैं आपसे यही कहूंगा की आप Intel का ही प्रोसेसर ले क्योंकि इसकी कार्य करने की क्षमता AMD के प्रोसेसर से अधिक होती है।
लेकिन जब आप इंटेल के प्रोसेसर लेने जा रहे है तो आपको उसमे विभिन्न प्रकार के प्रोसेसर मिलेंगे जैसे Pentium, Dual Core, i3, i5 और i7 है ये सब प्रोसेसर के विभिन्न Version है। अगर आप सिंपल कार्य के लिए लैपटॉप ले रहे है तो आप i3 ले सकते है, लेकिन जब आपको वीडियो एडिटिंग या कोई ऐसे बढे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करना होता है जो आपके लैपटॉप का हाई परफॉरमेंस लेता हो तो आप i5, या उससे ज्यादा i7 खरीद सकते है। ज्यादातर लोग i5, i7 प्रोसेसर गेम खेलने के लिए या किसी बड़े बड़े सॉफ्टवेयर का उसे करने के लिए करते है।
Ram :- अब बात आती है कि हमे Ram कौन सा लेना चाहिए, तो अगर आप i3 प्रोसेसर ले रहे है तो आप केवल 4GB RAM ही लें, जो आपके लैपटॉप के लिए बेस्ट रहेगा। लेकिन अगर आप i5 या i7 प्रोसेसर ले रहे है तो आप आप 8GB RAM यूज़ कर सकते है, ये आपके कार्य के ऊपर डिपेंड करता है कि आप अपने लैपटॉप से कितना कार्य लेते है।
Hard Disk :- आप अपने लैपटॉप में कितना स्टोरेज रखना चाहते है आप उस हिसाब से हार्ड डिस्क को उसे कर सकते है, mostly लैपटॉप में अब 1 TB ( 1 Tera Byte = 1024 GB ) आती है लेकिन अगर आप उसे बढ़वाना चाहते है तो आप लैपटॉप में एक्सटर्नल हार्ड डिस्क का यूज़ कर सकते है।
Display :- अब बात आती है कि डिस्प्ले की, आप कितने रेसोलुशन और कितने इंच का डिस्प्ले खरीद रहे है। इस हिसाब से आपकी प्राइस ( कीमत ) घटती और बढ़ती रहती है। और अगर आप गेम के लिए आप अपना लैपटॉप खरीद रहे है तो आपको फुल HD डिस्प्ले चाहिए, तो आपके लैपटॉप में ग्राफ़िक्स कार्ड का होना बहुत जरूरी है और वह कितने GB का है और कितने पिक्सेल्स तक के रेसोलुशन को सपोर्ट करता है। यह सब बात आप को पता होना चाहिए। लेकिन अगर आप ग्राफ़िक्स कार्ड उसे नहीं करते है तो आपके लैपटॉप का CPU वह आपको फुल HD नहीं दिखा पायेगा क्योंकि आपका CPU किसी दूसरे काम के लिए बनाया गया हैं।
तो दोस्तों यह सब बात हो गयी एक बेसिक लैपटॉप लेने की आपको लैपटॉप कैसे लेना चाहिए। लेकिन अब आपको लैपटॉप के फीचर्स के बारे में ध्यान देना चाहिए कि आपको कितना rotation डिस्प्ले चाहिए, आपके लैपटॉप का कलर कैसे हो, आपके लैपटॉप में फिंगर प्रिंट स्कैनर है की नहीं। और आपके लैपटॉप टच स्क्रीन है या नहीं। यह आप लोग decide कर लें।
मैं जो यूज़ करता हूँ वो Dell का है i3 प्रोसेसर के साथ 4GB RAM एंड 1 TB हार्ड डिस्क, तो दोस्तों अगर आप लैपटॉप लेना चाहते है तो मैं यही कहूँगा की सबसे पहले आप Dell का लैपटॉप चेक करें, इसके फीचर्स को देखे अगर यह पसंद नहीं आये तो आप HP या acer के लैपटॉप के फीचर्स को देख कर आप खरीद सकते है।
लैपटॉप खरीदते समय आप यह बात जरूर अपने सैल्समैन से पूछ लें कि इसकी वारन्टी बढ़ायी जा सकती है कि नहीं, अगर हा। तो आप अपने लैपटॉप की वारन्टी एक्सटेंड करवा लें।
तो दोस्तों ये रही आज की पोस्ट लैपटॉप ख़रीदने के बारे में अगर आपको यह पोस्ट पसन्द या इस पोस्ट से आपको कुछ सीखने को मिला हो या आपके कोई दोस्त या रिश्तेदार पहली बार लैपटॉप खरीदना चाहते है तो आप उन्हें इस पोस्ट को जरूर शेयर करें। -धन्यवाद
हेलो दोस्तों मैं अंकित सोनी Hindi News Pro का admin, मैं इस वेबसाइट पर आर्टिकल्स राइटर हूँ आप मुझे मेरी वेबसाइट या मेरे सोशल मीडिया पर कंटेंट कर सकते है।
Laptop खरीदने से पहले कुछ जरुरी बातें
0 comment:
Post a Comment