Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Thursday 9 August 2018

हेलो दोस्तों मैं अंकित सोनी, आज मैं आप लोगो को कुछ फ्री वीडियो एडिटिंग टूल्स के बारे में बताऊंगा, जिससे आप अपने वीडियो को स्मार्ट तरीके के एडिट कर सकते है। तो आप लोग इस पोस्ट को अंत तक पढ़ते रहे-  

ये हैं स्मार्ट वीडियो एडिटर
अगर आप खुद से ही अपने वीडियो को एडिट करना चाहते है, तो कुछ ऐसे सॉफ्टवेयर ऑनलाइन मौजूद हैं, जो ऑडियो-वीडियो को जोड़ने के साथ वीडियो की स्मार्ट एडिटिंग का विकल्प भी मुहैया कराते है।

मीडीया ज्वाइन
यह वीडियो और ऑडियो को जोड़ने वाला सॉफ्टवेयर है। इसे यूज़ करना भी आसान है। इसकी मदद से यूजर वीडियो और ऑडियो फाइल्स को एक साथ जोड़ सकते है। अगर आपके पास कोई वीडियो है और उसके साथ ऑडियो जोड़ना चाहते है, तो यह सॉफ्टवेयर बहुत ही उपयोगी हो सकता है। ये टूल्स अलग-अलग पॉपुलर फॉर्मेट्स को सपोर्ट करता है, जैसे - wma, wav, ogg, avi, mpeg-1, mpeg-2, mp2 आदि।  अगर आप वीडियोस को मर्ज करना चाहते है, तो पहले फाइल्स को सेलेक्ट कर ले। फिर उसे एक सीक्वेंस में अरेंज कर ले। उसके बाद आप मिडिया टाइप और आउटपुट फॉर्मेट को डाउन एरो के जरिये सेलेक्ट कर लें। यहां पर ऑडियो फाइल्स के लिए बिटरेट, फ्रीक्वेंसी, चैनल, वीबीआर और डब्लूएमए की सेटिंग्स का ऑप्शन दिया गया है। वही वीडियो प्रोफाइल के लिए कोडेक , एमपीईजी बिटरेट, फ्रेम रेट, साइज आदि की सेटिंग्स उपलब्ध है। मिडिया ज्वाइन ( वर्जन 1.00 ) को www.softpedia.com से डाउनलोड कर सकते है। यह विंडोज xp को सपोर्ट करता है।

एचजे स्प्लिट
अगर आप चाहते है कि वीडियो फाइल्स को तेजी से स्प्लिट कर उसे कंप्रेस किये बिना भी आप भेज सकें , तो इस टूल की मदद ले सकते है। आप इस सॉफ्टवेयर की मदद से न सिर्फ वीडियो फाइल्स को तेजी से स्प्लिट कर सकते है, बल्कि उसे इसी प्रोग्राम की मदद से जोड़ भी सकते है। यह 10 जीबी तक फाइल्स को स्प्लिट कर देता है। यह लिनक्स और मैक के अलग-अलग वर्जन के लिए उपलब्ध है। अगर कोई वीडियो फाइल विंडोज फाइल पर स्प्लिट करते है, तो उसे मैक पर भी आसानी से मर्ज किया जा सकता है। यह विंडोज 7, XP, Vista, NT, 9X, एमई आदि को सपोर्ट करता है।

वीडियो टूलबॉक्स
अगर आप ऑनलाइन वीडियो एडिटिंग करना चाहते है, तो इस वीडियो टूलबॉक्स एक ऑप्शन हो सकता है। यहाँ पर वीडियो प्रोसेसिंग फाइल्स की लिमिट 600 एमबी है। यहाँ वीडियो के लिए कोडेक, बिट रेट, रेसोलुशन आदि का ऑप्शन दिया गया है। साथ ही, वीडियो को पॉपुलर फोर्मट्स में आसानी से कन्वर्ट किया जा सकता है। यहाँ पर 3GP, amw, asf, avi, flv, mkv, mov, m4v, mp4, mpeg, mpg, rm, आदि फॉर्मैट्स में कन्वर्ट करने का ऑप्शन है। वीडियो कटिंग के लिए यहाँ पर दो ऑप्शन दिए गए है- सिंपल एंड एडवांस। सिंपल मोड में टाइम स्लाइड दिया गया है, जहां पर आप स्टार्ट टाइम और एंड टाइम को सेट कर सकते है। यहाँ आप वीडियो को स्प्लिट कर उसे कन्वर्ट भी कर सकते है, जबकि एडवांस मोड में दूसरे ऑप्शन भी मिलते है, जैसे- वीडियो कोडेक, बिट रेट, फ्रेम रेट, रेसोलुशन आदि। यहाँ पर वीडियो टुटोरिअल्स भी दिया गया है, जिससे आपको समझने में आसानी होगी।    

दोस्तों अगर आपको इस पोस्ट में दी गयी जानकारी से संतुष्ट है, और आपको इस जानकारी से कोई लाभ मिला हो तो आप इसे अपने दोस्तों से साथ भी शेयर करें, जिससे वो भी अपने वीडियो को स्मार्ट तरीके से वीडियो एडिट कर सकें। और अगर आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कोई भी प्रॉब्लम हो तो आप हमसे कमेंट के जरिये पूछ सकते है।   




          

0 comment:

Post a Comment