Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Wednesday, 2 May 2018

जानवरों के लिए एनिमल सेंटर बनवाएंगे बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा

जानवरों के लिए एनिमल सेंटर बनवाएंगे बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने जन्मदिन के मौके पर पशुओं के प्रति अपना अनुराग प्रदर्शित किया है। मंगलवार को अभिनेत्री का जन्मदिन है और सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा है कि जानवरों की देखभाल के लिए मुंबई के बाहर एक आश्रय स्थल खोलने का फैसला लिया है। इस बात की प्रेरणा उन्हें बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा से मिली थी एक मुलाकात के दौरान उन्होंने अभिनेत्री को ऐसा करने के लिए प्रेरित किया था। अनुष्का शर्मा ने लिखा है, इंसान के रुप में जन्म लेने के कारण हम बहुत ही सौभाग्यशाली हैं। हम अपनी बातें कह सकते हैं। हमारे खुद के अधिकार हैं। हम न्याय मांग सकते हैं। हमारा परिवार है। साथ ही ऐसे लोग होते हैं जो हमारा ध्यान रखते हैं। 
अब आप जानवरों के बारे में सोचिये की वे किस प्रकार रहते हैं और उनके साथ कैसा बर्ताव किया जाता है उनके अधिकारों के बारे में सोचिए। क्या उनके साथ अन्याय नहीं होता है इससे बुरा यह है कि उनके साथ जो बुरा बर्ताव होता है उसके लिए वह कुछ कर भी नहीं सकते हैं। इसके लिए एक इंसान होने के नाते हमें ऐसी परिस्थिति में खड़ा होना चाहिए यह हमारा उत्तरदायित्व है। जिसके चलते हम पृथ्वी माता को अपने कार्यों के माध्यम से वापस लौटा सकते हैं। मैं एक बार दलाई लामा से मिली थी और उनके कहे हुए शब्द मेरे साथ तब से रहे उन्होंने ही मुझे प्रेरित किया था कि मैं जानवरों के लिए कुछ कर सकूं और उनके लिए एक अच्छा रहने का स्थान बना सकूं। उन्होंने आगे लिखा है, दलाई लामा ने मुझसे कहा था जीवन जितना मनुष्य को प्यारा है उतना ही वह जानवरों के लिए भी प्यारा होता है। जिसमें हमें खुशी की इच्छा होती है और दर्द महसूस होता है और जैसा हम चाहते हैं कि सभी लोग जीवित रहे कोई मरे नहीं। ऐसा ही जानवरों के साथ भी होता है। आज मैं अपने जन्मदिन पर अपने एक छोटे से प्रयास से जो हमारे साथ जीवन व्यतीत करने वाले जानवर है उनके अधिकार और ध्यान और प्यार देने की घोषणा करती हूं। मैं मुंबई के बाहर जानवरों के लिए एक आश्रय स्थल रही हूं। ऐसे जानवरों के लिए होगा जो कि छोड़ दिए गए हैं या भटक गए हैं। यहां पर उनका ध्यान रखा जाएगा उनकी सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें बढ़ाया जाएगा। आज मेरा सपना पूरा हो रहा है। इस पर मैं अपकी  राय समर्थन चाहती रहूंगी। ताकि मैं आश्रय स्थल का ध्यान अच्छे से रख सकूं। 

0 comment:

Post a Comment