Hindi Knowledge

Hindi Knowledge -- इंटरनेट से सम्बंधित सारी जानकारी आपको यहाँ हिंदी (Hindi) में मिल जाएगी |

Wednesday, 6 June 2018

मोटो G4 और G6 प्ले स्मार्टफोन भारत में लांच 
मोटोरोला ने भारत में 'मोटो G6' और 'मोटो G6 प्ले' स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। मोटो G6 हैंडसेट फ्रंट और बैक दोनों जगह कार्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें 5.7 इंच का फुल HD प्लस डिस्प्ले दिया गया है। 
मोटो G6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 के साथ 1.8 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड दी गई है। फोन  के रियर 12 मेगापिक्सेल प्लस 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर भी है। इसकी कैमरा एप्प गूगल लेंस के फीचर्स से लैस है। इसमें फेस अनलॉक फीचर भी है। मोटो G6 प्ले 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है इसमें 13 मेगापिक्सल का रीयर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा है दोनों फोन एंड्रॉयड 8.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते हैं। 


मोटो G6 स्मार्टफोन में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
मोटो G6 प्ले में 5.7 इंच 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले दिया गया है।

एप्स से घर बैठे मंगाए दवाइयां 
यदि आप व्यस्त रहते हैं या मेडिकल स्टोर घर से दूर है, तो इन मोबाइल एप की मदद ले सकते हैं। 
हर कोई चाहता है कि घर बैठे ही उसे सभी तरह की सुविधाएं मिल जाया करें। यदि दवाइयों के मामले में भी ऐसी सुविधा मिल जाए तो फिर कहना ही क्या। कुछ जगह ऐसी ऐप और वेबसाइट है, जहां से ना सिर्फ आपको घर बैठे दवाइयां मिलेगी, बल्कि दवाइयों के दामों पर 15 से 20 फ़ीसदी तक की छुट् मिल सकती है। आप यह ऑफर इन की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। 
1एमजी :- यह आपके लिए एक फार्मेसी की तरह काम करता है। आपके घर तक दवाइयां पहुंचाने के साथ यह आपको  दवाइयों के बारे में जानकारी भी देता है। जिन दवाइयों का आर्डर कर रहे हैं, यहाँ आप उनके अल्टरनेट और साइड इफेक्ट के बारे में भी जान सकते हैं। 
माइरा मेडिसिन्स :- यह भी ऑनलाइन दवा आर्डर करने वाले एप्स में से एक है। यह ऍप्स बेंगलुरु और उसके आसपास वाले एरिया में काम करता है। यह आपको कैश ऑन डिलीवरी और कार्ड पेमेंट का भी विकल्प देता है। 
मेडप्लस मार्ट :- यह ऐप आपको मेडप्लस द्वारा प्रोवाइड की जाने वाली सभी सर्विस को एक्सेस करने की इजाजत देता है। यहाँ भी जिन दवाइयों का आप आर्डर कर रहे है, उनके अलटरनेट और साइड इफेक्ट्स के बारे में जान सकते है। यह खरीद पर आपको ऑफर्स देते है। 
नेटमेड्स :- यह एक ऑनलाइन फॉर्मेसी है। यहाँ आप दुनिया के किसी कोने से दवाइयां ऑर्डर कर सकते है, लेकिन ध्यान रहे की दवाइयां की डिलीवरी लोकेशन भारत में ही हो। बस ऐप डाउनलोड करिये और दवा ऑर्डर कर दीजिये। 
भारत फॉर्मेसी :- भारत फॉर्मेसी एक मेडिसिन हब की तरह काम करता है, जो घर बैठे आपको सभी मेडिकल सुविधाये उपलब्ध कराता है।  यहाँ पर फ़ोन, एसएमएस, व्हाट्सप्प या इंटरनेट के द्वारा जेनेरिक दवाइयां ऑर्डर कर सकते है।  यह होम डिलीवरी के अलावा कोरियर सर्विस भी मुहैया कराता है।   






















0 comment:

Post a Comment