विश्व स्तर पर दीपा ने दिलाया जिमनास्टिक में पहला गोल्ड
तुर्की में हुए वर्ल्ड चैलेंज कप की वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण जीतकर दीपा ने इतिहास रच दिया है। वह विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट है। प्रधानमंत्री मोदी ने दीपा की जीत पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्विटर पर बधाई देते हुए कहा कि भारत को दीपा पर नाज है। उन्हें तुर्की में हुए वर्ल्ड कप में स्वर्ण जीतने पर बधाई। यह जीत उनकी कभी न हारने को जीत है। खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने भी उनकी स्वर्णिम वापसी की जमकर सराहना की है।
रियो ओलंपिक में वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रही दीपा उसके बाद चोटिल हो गई थी और उसके बाद रिहैबिलिटेशन ( फिट होने की प्रक्रिया ) से गुजरी है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में शानदार वापसी करके अपना दमखम दिखाया है। वर्ल्ड कप में वह पहली बार पदक जीतने में सफल रही और पहली बार स्वर्ण पर कब्जा किया। भारतीय जिमनास्टिक संघ के उपाध्यक्ष रियाज अहमद भाटी ने कहा यह ऐतिहासिक उपलब्धि है। वह पहली भारतीय जिमनास्ट है जिन्होंने विश्व स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है।
अपने पहले प्रयास में दीपा ने 5,400 और एक्सीक्यूजन में 8.700 के साथ कुल 14.100 का स्कोर किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने सुधार करते हुए 14.200 ( 5.600+8.600 ) का स्कोर किया। उनका कुल औसत 14.150 रहा। इंडोनेशिया की रिफदा (13.400) ने रजत पदक और तुर्की की गोक्सु उसतास सानिल (13.200) ने कांस्य पदक जीता।
अपनी कोच बिशेश्वर नंदी के साथ आई दीपा के पास एक और पदक जीतने का मौका था लेकिन बैलेंस बीम में वह चौथे स्थान पर रही। क्वालिफिकेशन में वह 11.850 के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। इसी बीच राकेश पात्रा पुरुषों की रिंग स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहकर पदक नहीं जीत पाए उन्होंने 13.650 का स्कोर किया। पैरलल बार में राकेश पांचवें स्थान पर है।
प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय जिमनास्ट को बधाई

0 comment:
Post a Comment